बंदर से ज्यादा जोर से काटते हैं इंसान: शोध
सिडनी। वानर की तुलना में मानव ज्यादा जोर से काटते हैं। एक आस्ट्रेलियाई अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जबड़े की कम शक्तिशाली मांसपेशियों के बावजूद मानव तुलनात्मक रूप से अधिक तेज काटते हैं।
चिम्पांजी, गोरिल्ला और ऑरांगुटान की तुलना का मानव का काटना ज्यादा खतरनाक होता है। काटने के लिए बहुत अधिक बल या शक्ति की आवश्यकता नहीं होती हैं और मानव खोपड़ी में बल बहुत कम होता है।
क्लिक करें: प्रेमिका की लाश के साथ रहा 10 महीने
'युनीवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स' (यूएनएसब्ल्यू) के 'स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल, अर्थ एंड एनवायरॉनमेंटल साइंसेज' के 'कॉम्प्यूटेशनल बायोमैकेनिक्स रिसर्च ग्रुप' के स्टीफन व्रो के नेतृत्व में यह अध्ययन हुआ था।
अध्ययनकर्ताओं ने इसके लिए 3डी तकनीक का इस्तेमाल किया था। इस अध्ययन में आधुनिक मानव के दांतों में इनैमल की मोटी पर्त की स्पष्ट विसंगति देखी गई थी। अन्य जातियों में इनैमल की मोटी पर्त और काटने में प्रयुक्त बल एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। मानव में इनैमल की मोटी पर्त और दांतों की जड़ें गहरी होने की वजह से उनके दांत काटते समय अधिक वजन झेलने के लिए अनुकूलित होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications