कनिष्क विस्फोट बर्बर आतंकवादी वारदात : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, "एयर इंडिया की उड़ान संख्या 182 (कनिष्क) को पूरे 25 साल हो गए। इसमें 329 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। यह आतंकवाद की एक बर्बर वारदात थी जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"
उन्होंने कहा, "इस तरह की हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता। हम सभी को आतंकवाद का मुकाबला करने और इसे खत्म करने के लिए एकजुट होकर और पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे आने की जरूरत है।"
गौरतलब है कि 23 जून, 1985 को मांट्रियल से दिल्ली के लिए उड़े कनिष्क विमान को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए थे। उसी दिन टोक्यो हवाई अड्डे पर भी विस्फोट हुआ था जिसमें दो लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications