इजरायल ने खुफिया उपग्रह का प्रक्षेपण किया
तेल अवीव। इजरायल ने अत्याधुनिक खुफिया उपग्रह का प्रक्षेपण किया है। यह कदम ईरान के परमाणु कार्यक्रम से कथित चिंता और उसके शत्रुतापूर्ण रवैये को देखते हुए उठाया गया है।
समाचार पत्र 'जेरूसलम पोस्ट' के अनुसार ओफेक-9 उपग्रह को मंगलवार रात को पाल्माचिन हवाई ठिकाने से छोड़ा गया है। पाल्माचिन तेल अवीव से 10 किलोमीटर दक्षिण में है।
इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास विभाग के अंतरिक्ष कार्यक्रम के निदेशक चायेम ऐशद का कहना है कि इसकी बदौलत इजरायल को व्यापक संचालनात्मक लचीलापन हासिल होगा क्योंकि उसके पास लक्ष्य पर नजर रखने के लिए एक और विकल्प मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications