राष्ट्रमंडल मशाल के लिए वाघा सीमा पर हाई अलर्ट
जयदीप सरीन/अल्केश शर्मा
अटारी (पंजाब), 23 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल यात्रा 'क्वीन्स बैटन रिले' वाघा सीमा के रास्ते शुक्रवार सुबह पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करेगी। ऐसे में वाघा सीमा पर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
राष्ट्रमंडल में शामिल देशों में 170,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मशाल पहली बार शुक्रवार को सुबह 9.25 बजे भारतीय सीमा में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह मशाल देश के 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 30 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अटारी-वाघा जांच चौकी पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। बीएसएफ के पुलिस महानिरीक्षक (पंजाब फ्रंटियर) ने आईएएनएस को बताया, "अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हमेशा पुख्ता होती है इसके बावजूद मशाल यात्रा की वजह से उच्च स्तीय अलर्ट जारी किया गया है।"
सिंह ने कहा, "रात की गश्त बढ़ा दी गई है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन करने वाली समिति का सहयोग करने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"
पाकिस्तान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सईद आरिफ हसन मशाल को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को वाघा बार्डर पर सौपेंगे। इस अवसर पर एक सामारोह के दौरान कलमाड़ी के साथ संघ के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को यह मशाल सौंपी जाएगी। ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके अभिनव बिंद्रा, विजेंदर सिंह और सुशील कुमार के भी यहां मौजूद रहने की संभावना है। इस समारोह के दौरान हजारों लोगों के इक्कठा होने की उम्मीद है।
पंजाब के खेल निदेशक और नोडल अधिकारी परगट सिंह ने मंगलवार को बताया था कि समारोह सुबह लगभग आठ बजे प्रारंभ किया जाएगा। मशाल के अमृतसर जाने से पहले यहां एक विशेष सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अमृतसर से लोकसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "यह बड़े गर्व की बात है कि मशाल अटारी-वाघा सीमा से होकर भारत में प्रवेश करेगी। मैं इसे बड़ दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं मशाल का स्वागत करने के लिए मौके पर मौजदू रहूंगा।"
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1982 में देश में हुए एशियाई खेलों के बाद यह खेलों के लिहाज से सबसे बड़ा आयोजन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications