सरयू नौका हादसे में मरने वालों की संख्या 3 हुई
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार को सरयू नदी में हुई नाव दुर्घटना में डूबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है और तकरीबन 10 लोग अभी तक लापता हैं।
आज सुबह राहत व बचाव दल ने नदी से एक महिला और एक बच्चे का शव निकाला है। इससे पहले मंगलवार को भी एक व्यक्ति का एक शव निकाला गया था। यह हादसा खेराघाट थाना भेत्र के इकघरा गांव के घाट पर हुआ था। इस नाव में तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इससे पहले जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल ने बताया था करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत सामान्य है।
उधर मुख्यमंत्री मायावती ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार देर रात मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये मुआवजे देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications