पश्चिम बंगाल में बम की सूचना से रेल सेवा बाधित रही
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बम की आशंका के बाद मंगलवार को लगभग दो घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। हालांकि मालगाड़ी को इस विस्फोट से कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।
पश्चिमी मिदनापुर जिले में गिढनी और खाटकुरा रेलवे स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के ड्राइवर ने अधिकारियों को बम की सूचना दी। इसके तहत सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए दो घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद लगभग 9.40 पर फिर से रेल सेवा बहाल कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र नक्सलवादियों का गढ़ माना जाता है। इसके मद्देनजर खड़गपुर-आद्रा और खड़गपुर-राउरकेला सेक्शन में रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद रखी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक "हम किसी प्रकार का खतरा मोल लेना नहीं चाहते।"












Click it and Unblock the Notifications