ऑनर किलिंग पर सुप्रींम कोर्ट ने मांगा जवाब
सुप्रीम
कोर्ट ने देश में बढ़ रही इज़्ज़त की ख़ातिर हत्याओं (ऑनर किलिंग) की घटनाओं पर सोमवार को केंद्र और छह राज्यों को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब माँगा है. न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा और न्यायमूर्ति एके पटनायक की पीठ ने ग़ैर सरकारी संगठन शक्ति वाहिनी की याचिका पर संबंधित सरकारों से जवाब मांगा है और हाल में इस तरह की हत्याओं में हुई वृद्धि पर चिंता जताई है. id="toptextpromo">शक्ति
वाहिनी ने शिकायत की थी कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में ऐसी हत्याओं में बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन वोट बैंक की राजनीति की वजह से न तो केंद्र और न ही राज्य सरकारें इसके ख़िलाफ़ क़दम उठा रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि युवा जोड़ों की सुरक्षा के लिए उन्होंने क्या किया है? शक्ति वाहिनी ने कोर्ट में दायर याचिका में मांग की थी कि इज़्ज़त के नाम पर हत्या करने वालों को सख्त सज़ा देने की माँग की थी. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>साथ
ही संगठन ने इससे संबंधित क़ानून को और अधिक सख्त बनाए जाने को कहा है. ये नोटिस इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि रविवार को दिल्ली और हरियाणा में ऑनर किलिंग के नए मामले सामने आए हैं.











Click it and Unblock the Notifications