श्रीनगर में जनाक्रोश चरम पर, पुलिस प्रमुख का तबादला

श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को सीआरपीएफ की एक चौकी पर हमला करने वाली भीड़ पर की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद शहर में बढ़ते तनाव और जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस प्रमुख रिजाय बदर का तबादला कर दिया गया।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बदर को हटाने का फैसला किया गया। बैठक में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। बदर के स्थान पर सैयद आशिक बुखारी को नियुक्त किया गया है। राज्य पुलिस प्रमुख कुलदीप खोड़ा भी इस बैठक में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पुलिस गोलीबारी में 26 वर्षीय जावेद अहमद मल्ला की मौत हो गई। इसके बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन में सात सुरक्षाबलों के साथ ही कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

यह घटना उस समय घटी, जब पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के दौरान घायल हुए 26 युवक मुहम्मद रफीक बांगरू के शनिवार को दम तोड़ देने के बाद रविवार को उसकी शव यात्रा के दौरान उत्तेजित भीड़ ने सीआरपीएफ चौकी पर हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+