‘बीपी को रिसाव का पता था’

‘बीपी को रिसाव का पता था’

मेक्सिको की खाड़ी में रिस रहे तेल के मामले में एक नाटकीय मोड़ आया है, एक कर्मचारी ने बीपी और ट्रांसओशिएन के ख़िलाफ़ मुक़दमा करने की घोषणा की है.

टायरोन बेनटन नाम के इस व्यक्ति का कहना है कि दोनों कंपनियों को कई सप्ताह पहले तेल के रिसाव की जानकारी दी गई थी लेकिन उन्होंने सही क़दम नहीं उठाया.

बेनटन पानी के भीतर काम करने वाले रोबोट को ऑपरेट किया करते थे, समुद्र के ऑयल रिग में धमाका होने के कई सप्ताह पहले उनके उपकरण ने दो में से एक कंट्रोल एरिया में तेल के रिसाव की जानकारी दी थी.

बेनटन ने बीबीसी के पैनोरामा कार्यक्रम की संवाददाता हिलेरी एंडरसन से बातचीत में कहा, "हमने रिसाव को देखा, रिसाव देखने के बाद हमने कंपनी को सूचित कर दिया. उनका एक कंट्रोल रूम है जहाँ से वे इसे खोल सकते हैं और बंद कर सकते हैं, वे एक पॉड को बंद करके दूसरे को शुरू कर सकते हैं ताकि तेल का उत्पादन न रोकना पड़े".

ऑयल रिग में सुरक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण उपकरण को ब्लो आउट प्रीवेंटर कहते हैं, असल में यह समुद्र के भीतर डूबी हुई एक बड़ी सी कैंची है जिसकी मदद से तेल रिसाव के समय पाइप को काटकर उसे सील किया जा सकता है.

बेनटन का कहना है कि उनके सुपरवाइज़र ने इस रिसाव की जानकारी बीपी और ट्रांसओशिएन को ईमेल के ज़रिए दे दी थी, ट्रांसओशिएन वह कंपनी है जिसे बीपी ने आयल रिग की निगरानी का ठेका दिया है.

बेनटन का कहना है कि जिस क्षेत्र में तेल का रिसाव हो रहा था उसे ठीक करने की जगह उसे बंद कर दिया गया. बेनटन का कहना है कि तेल की खुदाई को बंद किए बिना मरम्मत करना संभव नहीं था, इसके लिए तेल निकालने का काम अस्थायी तौर पर रोकना पड़ता.

बीपी के लिए यह महँगा सौदा था क्योंकि डीपवाटर होराइज़न नाम के इस ऑयल रिग का हर दिन का ख़र्च पाँच लाख डॉलर था. इस नई जानकारी के सामने आने के बाद बीपी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि रिग के संचालन और मरम्मत दोनों की ज़िम्मेदारी उसकी नहीं बल्कि ट्रांसओशिएन की थी.

दूसरी ओर, ट्रांसओशिएन का कहना है कि उपकरण की जाँच दुर्घटना से सिर्फ़ तीन दिन पहले की गई थी और सब कुछ ठीक था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+