फर्जी अंकपत्रों के सहारे अध्यापक बने 5 लोग बर्खास्त

इन अध्यापकों को पिछले साल विशिष्ट बीटीसी के जरिए चुना गया था और अब तक इन्हे प्रशिक्षण देकर विभिन्न विद्यालयों में तैनात भी कर दिया गया था। सभी अध्यापकों के अंकपत्रों का सत्यापन हो चुका था। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने इन अंक पत्रों की गहनता से जांच कराई तो 13 अध्यापकों का अंक पत्र संदिग्ध मिला। इन संदिग्ध अध्यापकों को बेशिक शिक्षा कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया गया। जिसमें उन्हे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय सिसवागोईती नोनिया पट्टी में सहायक अध्यापिका निर्मला सिंह, प्राथमिक विद्यालय शाह पूर मुसहर टोली के सहायक अध्यापिका सूर्या त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय तरयासुजान न.1 में तैनात सहायक अध्यापक नितेश कुमार के अलावा प्रतीक्षारत सुमन लता की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications