मॉडल का टॉप खिसकने पर हिंदू संगठनों का तांडव
इंदौर। इंदौर के एक मॉल में चार दिन पहले 13 जून को आयोजित एक फैशन शो के दौरान एक महिला मॉडल का टाप खिसकने के मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। इस मुद्दे पर गुरुवार को जागो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी।
इंदौर के एबी रोड स्थित सी-21 मॉल में पिछले दिनों फैशन शो का आयोजन किया गया था। इस शो के दौरान युवक-युवती नाच रहे थे, तभी एक युवती का टॉप खिसक गया। जागो हिंदू संगठन ने इसे अश्लीलता का प्रदर्शन मानते हुए गुरुवार को मॉल के सामने हंगामा किया। संगठन की मांग थी कि मॉल मालिक और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
पुलिस ने हंगामा कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन जब हालात काबू में नहीं हुआ तो उसने लाठियां भांजनी शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications