झमाझम बारिश में नहाया नवाबी लखनऊ

गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, बरेली और आगरा सहित कई स्थानों पर बुधवार को लगभग दिन भर बादल छाये रहे और शाम को बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश वाराणसी में (9.0 मिलीमीटर) दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
राज्य में झांसी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, इलाहाबाद का 35.9 डिग्री, आगरा का 32.0 डिग्री, वाराणसी का 35.4 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में तेज आंधी के साथ बारिश हाने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications