वेनेजुएला में रिसी जहरीली गैस , 400 बीमार

कराकास। भारत में जहां लोग वर्ष 1984 में हुई जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आए लोगों के लिए इंसाफ मांग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपनी असावधानी के चलते आम जनता को मौत बांटने का सिलसिला जारी रखा है।

पढ़ें- देश-दुनिया की ताजा खबरें

वेनेजुएला में एक फैक्ट्री से जहरीली गैस के रिसाव से 400 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। अरागुआ राज्य में विला डी कूरा इलाके की एक कीटनाशक फैक्टरी में सोमवार रात से गैस का रिसाव आरंभ हुआ था।

जहरीली गैस के रिसाव से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राज्य आपात प्रबंधन विभाग के उप निदेशक एलियू रोड्रिगेज ने बताया कि बीमार लोगों में 70 की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने बताया कि मैथलीन गैस जानलेवा नहीं है लेकिन इससे लोग बीमार पड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+