मोदी सरकार को महंगी पड़ेगी छात्रा की तस्वीर
लखनऊ। नरेंद्र मोदी के मुस्लिम समर्थक चेहरा दिखाने की नीयत से एक अखबार में छपे विज्ञापन में एक लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल अब मोदी सरकार को महंगी पड़ सकती है। वो इसलिए क्योंकि बगैर अनुमति तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने के इस मामले पर उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के एक कालेज ने गुजरात सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला लिया है।
कालेज अब गुजरात के अधिकारियों व विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। शिबी नेशनल डिग्री कालेज के प्राचार्य इफ्तिखार अहमद ने बताया, "यह आश्चर्यजनक और आघात करने वाला वाकया है। विज्ञापन पटना के अखबारों में प्रकाशित हुआ है, जिसमें मोदी को गुजरात के मुस्लिमों का हिमायती बताते हुए मेरे कालेज की एक छात्रा की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।"
क्लिक करें: राजनीति की खबरें | फीफा 2010 स्पेशल
प्राचार्य ने कहा, "हम छात्रा के अभिभावकों और उसके माता-पिता से इस मसले पर जरूर बात करेंगे। उनकी प्रतिक्रिया जानने के बाद हम तय करेंगे कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ किस तरह की कानूनी कारवाई की जा सकती है।"
कालेज के मुताबिक कंप्यूटर लैब में काम करने वाली छात्रा की तस्वीर नवंबर, 2008 में खींची गई थी। बाद में वह तस्वीर एक शैक्षणिक परियोजना के लिए एक वेब-पोर्टल पर डाली गई थी। यह विज्ञापन मोदी के पटना आगमन के मौके पर प्रकाशित किया गया था, जहां भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू हुई।












Click it and Unblock the Notifications