बाप ने बेटे को मौत के घाट उतारने की प्रशासन से गुहार लगाई

कौशांबी | अगर कोई औलाद परिवार, देश और समाज के लिए खतरा बन जाए तो उस के माता-पिता क्या करेंगे? शायद हमारे, आपके लिए ये सोचने का विषय हो लेकिन उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के बूढ़े बाप रफीक अहमद के लिए ये सोच का विषय नहीं बल्सि जीवन और मौत का प्रश्न है।

पढ़ें - राज्यों की खबरें

जिले के मझनपुर कस्बे में रहने वाले पेशे से लेखपाल रफीक अहमद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर अपने बेटे फैजी अहमद (25) की मुठभेड़ करने का आग्रह किया है। बुजुर्ग रफीक ने फैजी को परिवार, समाज और देश के लिए बड़ा खतरा करार देते हुए जिला प्रशासन से उसे मार गिराने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी लोकेश सिंह ने पत्र मिलने के बाद मामले की जांच उप-जिलाधिकारी मझनपुर जीएस त्यागी को सौंपी दी है। रफीक ने यह प्रार्थना पत्र डाक के जरिए भेजा था।

रफीक ने पत्र में लिखा है कि उसका सबसे छोटा बेटा फैजी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। वह अवैध हथियारों की तस्करी करता है और उसके संबंध आतंकवादी संगठनों से हो सकते हैं। ऐसे में उसका जिंदा रहना बेहद घातक है, इसलिए उसका इनकाउंटर कर दिया जाए। रफीक ने पत्रकारों को बताया कि उनके तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे फैजी ने वर्षो से पूरे परिवार को परेशान कर रखा है। उसके आपराधिक कृत्यों के चलते दोनों बेटियों की शादी होने में दिक्कतें आ रही हैं।

उन्होंने जोर दिया कि अगर उसका इनकाउंटर न किया जा सके तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) या गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। जुले के उप-जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हम पुलिस रिकार्ड में फैजी के खिलाफ आपराधिक मुकदमों की पड़ताल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+