ऊंटों की मौत की वजह बन रहे प्लास्टिक बैग

दुबई। प्रदूषण का सबसे बड़ा अभिप्राय बनते जा रहे प्‍लास्टिक बैग अब ऊंटों की मौत की वजह बनते जा रहे हैं। जी हां एक शोध में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में मरने वाले 50 फीसदी ऊंटों की मौत के पीछ मुख्य वजह प्लास्टिक बैग हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार यह शोध यूएई के फलज मौल्ला जंगली इलाकों में पाए जाने वाले पशुओं के अवशेषों पर किया गया है। पर्यावरण एवं जल मंत्रालय द्वारा कराए गए अधयन में कहा गया है कि ऊंटों की मौत प्लास्टिक बैग निगलने और उसके बाद दम घुटने के वजह से हुई।

शोध में पाया गया कि जमीन में गाड़े गए ऊंटों के अधिकतर हिस्से गल गए, लेकिन उसके पेट में प्लास्टिक बैग वैसे ही पड़े पाए गए। ऊंटो की मौत के कारणों का पता चलने के बाद मंत्रालय में जागरूकता अभियान के निदेशक खालिद अल-सा-सईद ने कहा, "यह निश्चित हो गया है कि समुदाय के कुछ लोगों के खास व्यवहार के चलते पर्यावरण और जीवों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+