मंडेला की पड़पोती का देहांत

दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद की ऐतिहासिक जंग लड़ने वाले नेता नेल्सन मंडेला की पड़पोती का एक कार दुर्घटना में देहांत हो गया है.
रिपोर्टों के अनुसार ये दुर्घटना तब घटी जब दक्षिण अफ़्रीका में हो रहे फ़ुटबॉल विश्व कप के संबंध में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के बाद उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
नेल्सन मंडेला फ़ाउंडेशन के अनुसार मंडेला की पड़पोती 13 वर्षीय ज़ेनानी जोहानेसबर्ग में संगीत समारोह के बाद घर वापस जा रही थीं.
इस दुर्घटना में और कोई घायल नहीं हुआ है.
पुलिस के अनुसार वे मंडेला की पूर्व पत्नी विनी के साथ कार में सफ़र कर रही थीं लेकिन नेल्सन मंडेला फ़ाउंडेशन ने इसका खंडन किया है.
ज़ेनानी नेल्सन मंडेला के नौ पड़पोतों में से एक थीं.
ये घटना तब हुई है जब दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला कुछ ही घंटे बाद विश्व कप फ़ुटबाल के उदघाटन समारोह भाग लेने वाले थे.
नेल्सन मंडेला फ़ाउंडेशन ने एक बयान में कहा है कि इस परिवारिक हादसे के सयम परिवार की निजता को ध्यान में रखा जाए.












Click it and Unblock the Notifications