इस साल 30 हजार नौकरियां देगा इंफोसिस
तिरूवनंतपुरम। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के क्षेत्र में कार्यरत देश की अग्रणी कंपनी इंफोसिस इस साल 30,000 लोगों को नौकरी देगी। आर्थिक मंदी का दौर खत्म होने के बाद नौकरियों को लेकर इंफोसिस की यह सबसे बड़ी घोषणा है।
यह घोषणा करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी का दौर लौट आया है और यह इंफोसिस समेत अन्य कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन का सबूत है। यहां स्थित इंफोसिस टेक्नोपार्क के विकास केंद्र में 1,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।
गोपालकृष्णन के मुताबिक टेक्नोपार्क के पास ही विशेष आर्थिक क्षेत्र में एक और केंद्र साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल जल्द ही एक सूचना प्रौद्योगिकी ताकत के रूप में उभरेगा इसके लिए अभी इस क्षेत्र को बढ़ावा देना होगा। केरल के साथ हर क्षेत्र में अच्छे और बुरे पहलू जुड़े हैं, लोगों का अभी भी मानना है कि यहां निवेश नहीं बढ़ाया जा सकता, लेकिन जिन लोगों ने यहां निवेश किया है उन्हें केरल में बेहतर सुविधाएं मिली हैं।
गोपालकृष्णन ने कहा कि इस प्रदेश की एक और खासियत आयुर्वेद है, खासकर सूचना प्रौद्योगिकी कर्मचारियों के लिए यह एक बहुत लाभदायक साबित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications