लकी- ड्रा से निकला बच्चा
बच्चे को लेने के कई दावेदारों के चलते एक लकी ड्रा निकाला गया जिसके बाद वरदान को एक नि:संतान दंपति को सौंप दिया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में तीन महीने पूर्व एक दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां फुटपाथ पर लावारिस अवस्था में ही छोड़कर चली गई थी। लावारिस नवजात मिलने के बाद उसे ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस में पालन पोषण के लिए रखा गया था।
दुनियाभर की अजब गजब खबरें पढें
मामला सुर्खियों में आने के बाद लावारिस बच्चे वरदान को 67 लोगों ने अपनाने की इच्छा जताई। लेकिन जिला प्रशासन ने कुछ दंपतियों को इस बच्चे को गोद देने के लिए चुना। इसके लिए चार दंपतियों के परिजनों को बच्चा लेने के लिए लाटरी व्यवस्था में आने के लिए कहा गया।
जिला न्यायाधीश दिनेश चंद के सामने बुधवार को चारों दंपतियों की पर्ची बनाई गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एक पर्ची उठाई वरदान के भाग्य का फैसला किया। जिलाधिकरी द्वारा निकाली गई पर्ची से संदीप तलवार एवं रितु तलवार का नाम निकला।
वरदान को गोद लेने वाले संदीप बेंगलुरू में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रबंधन संस्थान में प्रोफेसर हैं। देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ चुके संदीप तलवार अपने लाडले को वहीं पढ़ाना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications