सारी परिस्थितियों का खुलासा करें अर्जुन सिंह: शिवराज
नई दिल्ली में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में शिवराज ने कहा, "पूरा देश और दुनिया जानना चाहती है कि त्रासदी के बाद किन परिस्थितियों में एंडरसन को भोपाल लाया गया, उसे गिरफ्तार किया गया और तुरंत जमानत पर रिहा करने के बाद सरकारी विमान से दिल्ली भेजा गया, जहां से वह देश से बाहर चला गया। इस मामले पर अर्जुन सिंह को सारी परिस्थतियों का खुलासा करना चाहिए क्योंकि वह उस समय राज्य के मुख्यमंत्री थे।"
उन्होंने कहा, "मैंने अर्जुन सिंह को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। मुझे उम्मीद है कि वह इसका जवाब देंगे। हम इस मामले पर कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। जहां तक संभव होगा, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
गौरतलब है कि दिसंबर, 1984 में भोपाल स्थिति यूनियन कार्बाइड के संयंत्र से गैस रिसाव होने के कारण करीब 20 हजार लोग मौत की नींद सो गए थे। पिछले दिनों इस मामले में स्थानीय अदालत ने दोषियों को महज दो-दो साल की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद उन्हें जमानत दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications