लगातार कार्य करना खतरे को आमंत्रण : अध्ययन

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस अध्ययन में पाया गया है कि लगातार काम करने वाले प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता है।

भौतिक चिकित्सा सोसाइटी (सीएसपी) ने ऐसे लोगों को चेतावानी देते हुए कहा है कि एक ही स्थिति में लंबे समय तक काम करने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। बिना रूके हुए घंटों तक काम करने की वजह से पीठ दर्द, मोटापा, अवसाद और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सीएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल ग्रे ने बताया, "बिना रूके हुए लगातार काम करने को लेकर भौतिक चिकित्सक काफी चिंतित हैं।"

ग्रे कहते हैं, "लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती हैं और उनके काम करने की क्षमता में भी कमी आती है। काम हमारे लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। लेकिन आवश्यकता से अधिक काम करने का मतलब यह है कि संबंधित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे सकेगा जिससे कार्य करने की उसकी क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+