जलवायु परिवर्तन पर ओबामा को सीनेट का सहारा मिला
ओबामा जलवायु परिवर्तन से जुड़े कानूनों में संशोधन को कांग्रेस में पारित करवाने के प्रयास में हैं। उनके इसी प्रयास के तहत सीनेट में मतदान हुआ। यहां उनके इस प्रयास के समर्थन में 47 के मुकाबले 53 मत मिले। सीनेट में मतदान से स्पष्ट हो गया है कि जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा सुधार से जुड़े ओबामा के प्रयास को आसानी से कांग्रेस का समर्थन नहीं मिलने वाला है।
पिछले साल 'पर्यावरण संरक्षण एजेंसी' (ईपीए) ने कहा था कि ग्रीनहाउस गैसें अमेरिकी स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा हैं। एक विवादास्पद फैसले में ईपीए को ग्रीनहाउस गैसों में कटौती से जुड़े अधिकार वर्ष 1990 में पारित कानून के तहत दिए गए थे। ईपीए को अधिक अधिकार दिए जाने का रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट सांसदों ने विरोध किया था।
राष्ट्रपति ओबामा पहले ही कह चुके हैं कि वह चाहेंगे कि इस संबंध मे कांग्रेस नया कानून पारित करे परंतु अगर कांग्रेस की ओर से कार्रवाई नहीं होती है तो उनके पास ईपीए के इस्तेमाल का अधिकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications