पश्चिम बंगाल में परिवार के 3 की हत्या
कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक दंपति और उनका 22 वर्षीय बेटा अपने घर में मृत पाया गया।
पुलिस के मुताबिक मृत पाए गए लोगों के नाम सुरेश शर्मा (58), गायत्री शर्मा (50) और मुन्ना लाल शर्मा (22) बताए गए हैं। आशंका है कि दासपाड़ा गांव में रहने वाले इन लोगों की हत्या की गई है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को सुरेश शर्मा के शरीर पर एक गोली का निशान पाया गया है, जबकि गायत्री व मुन्ना लाल के सिर व कंधे पर कटे के निशान पाए गए हैं।
हुगली जिले के सेरामपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी के.के. बारुणी ने कहा, "अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। हमें संदेह है कि तीनों की हत्या की गई है। लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।"
सुरेश एक निजी ऑटो मोबाइल कंपनी का कर्मचारी था और उसने वर्ष 2001 में स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications