बेटे की पिटाई से बूढ़े बाप की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के आवरी गांव में नशे में धुत्त गणेश नाम का व्यक्ति गुरुवार को अपने बेटे संजय की पिटाई कर रहा था। इस पर गणेश के पिता पुन्ना अहिरवार और मां कस्तूरी बाई ने आपत्ति की तो उसने संजय को छोड़कर मां-बाप की लाठियों से पिटाई कर दी। बेटे की पिटाई से गंभीर रूप से घायल पुन्ना ने अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दूसरी ओर कस्तूरी बाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी गणेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications