दिल्ली में गर्मी बढ़ी
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तापमान में वृद्धि होने से दिल्लीवासियों को शुक्रवार को तपिश और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना से इंकार किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।"
गौरतलब है कि राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications