पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 4 मरे
इस्लामाबाद, 11 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में अमेरिका के चालक रहित विमान ड्रोन के हमले में कम से कम चार लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ड्रोन ने शुक्रवार सुबह मिरानशाह के दत्ता खेल इलाके के एक मकान को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागीं। इस हमल में चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
इससे पहले गुरुवार को मिराली इलाके में दो मिसाइलें दागी गई थीं जिनमें कम से कम तीन लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications