किर्गिस्तान में झड़पें, 12 की मौत
बिश्केक, 11 जून (आईएएनएस)। किर्गिसतान के दक्षिणी हिस्से में रात भर चली झड़पों में कम से कम 12 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शहर में सैकड़ों युवकों द्वारा दुकानों की खिड़कियां तोड़कर लूटपाट करने और गाड़ियों को आग लगाए जाने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों को भेजा गया।
इससे पहले किर्गिस्तान की अंतरिम सरकार ने दक्षिण शहर ओश के हालात को देखते हुए वहां आपात स्थिति की घोषणा कर दी थी।
मई के मध्य में अंतरिम सरकार के समर्थकों और बर्खास्त राष्ट्रपति कुर्मानबेक बाकियेव के समर्थकों के बीच दक्षिण ओश और जलालाबाद शहर में झड़पों में कई लोग घायल हो गए थे।
अप्रैल में पूरे देश में दंगे भड़कने के बाद राष्ट्रपति बाकियेव को पद से हाथ धोना पड़ा था और यहां अंतरिम सरकार का गठन हुआ था। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और बाकियेव सरकार के सुरक्षाबलों के बीच झड़पों में 85 लोग मारे गए थे और हजारों घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications