ताइवान में पूर्व राष्ट्रपति की सजा में कटौती
ताइपे, 11 जून (आईएएनएस)। ताइवान के उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति चेन शुई बियान की उम्रकैद की सजा को घटाकर 20 वर्ष के कारावास में तब्दील कर दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने टीवी चैनल टीवीबीएस के हवाले से खबर दी है कि यह कदम चेन के परिजनों द्वारा कुछ कोष राष्ट्र को लौटाए जाने के बाद उठाया गया है।
उच्च न्यायालय ने चेन की पत्नी वू शू चेन की भी उम्र कैद की सजा को घटा कर 14 साल कर दिया है। चेन और उनकी पत्नी को धोखाधड़ी और काले धन को वैध बनाने का दोषी ठहराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications