मध्‍य प्रदेश में तापमान में वृद्धि, उमस बढ़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से उमस बढ़ गई है जिससे लोगों को फिर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में पिछले चार दिनों से तापमान में आई गिरावट ने लोगों को राहत दी थी लेकिन बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में एक बार फिर इजाफा होने से गरम हवाएं असर दिखाने लगी हैं जिससे उमस बढ़ गई है। राज्य का अधिकतम तापमान फिर से 41 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। भोपाल का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 39.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 41.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्‍य में गर्मी का आलम यह है कि दोपहर में सड़कें खाली दिखती हैं। जगह-जगह पियाऊ लगाए गए हैं। यही नहीं पेय जल का संकट भी बढ़ने लगा है। पिछले साल की तरह राज्‍य की कई झीलें सूखने की कगार पर हैं। वहीं भोपाल, इंदौर व ग्‍वालियर समेत कई शहरों में पानी की किल्‍लत तेजी से बढ़ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+