सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें : रेड्डी

अपने मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए रेड्डी ने बताया कि केन्द्र जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण अभियान (जेएनएनयूआरएम) के अंतर्गत राज्यों को फुटपाथों और साइकिल पथों के निर्माण के लिए कोष उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि साइकिल रिक्शा के दो वैज्ञानिक प्रबंधन की दो प्रायोगिक अनुसंधान परियोजनाएं दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र ने देश के शहरी परिवहन में सुधार लाने की दृष्टि से नौ शहरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, इंदौर, भोपाल, पुणे-पिंपरी चिंचवाड़, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और जयपुर के लिए 4770 करोड़ रुपये की लागत से त्वरित बस परिवहन प्रणाली (बीआरीटीएस) के अलावा 61 शहरों के लिए 15,620 लो-फ्लोर बसों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।

बैठक में हुए विचार-विमर्श के दौरान सदस्यों ने मेट्रो परियोजना में कार्य के दौरान मृत श्रमिकों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे के मुद्दे को भी उठाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+