दलीय सीमाओं से परे चुनाव कराने पर रालोद आंदोलन करेगा
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी राव व कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामभवन राव ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा एक साजिश के तहत गोपनीय तरीके से नगर निगम, पालिका परिषद एवं नगर पंचायत का चुनाव जो सदियों से दलीय आधार पर होते रहे हैं, पर रोक लगाकर प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों से छेड़छाड़ कर रही है। यह मायावती सरकार के तानाशाही रवैया का प्रतीक है।
अगर प्रदेश सरकार ने पूर्व की व्यवस्था में कोई परिवर्तन किया तो रालोद सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगा। दोनों नेताओं का कहना है कि मायावती सरकार जानती है कि इस चुनाव में जनता उसकी औकात बता देगी, इसी भय से उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ कार्य शुरू किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications