गैस पीड़ितों के साथ अन्याय के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : वर्धन
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यूनियन कार्बाइड कंपनी के तत्कालीन अध्यक्ष वारेन एंडरसन सहित इस औद्योगिक त्रासदी के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को फांसी दी जानी चाहिए।
सीपीआई नेता चाहते हैं कि एंडरसन को भारत लाया जाए और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से सरकार के लिए त्रासदी में हुई 20,000 लोगों की मौत से अधिक महत्वपूर्ण है अमेरिका से रिश्ता।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एंडरसन सहित अन्य दोषियों को उचित सजा नहीं दिला पाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
दोषियों को हल्की सजा मिलने को पीड़ितों के साथ भारी अन्याय बताते हुए सीपीआई नेता ने मांग की कि ऐसी औद्योगिक त्रासदी से बचाव के लिए अध्यादेश जारी कर नया कानून बनाया जाए और ऐसे मामलों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों को जिम्मेदार भी बनाया जाए।
वर्धन ने स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल सरकार की कुछ नीतियों को लोगों ने अपने पक्ष में नहीं पाया, नतीजतन राज्य में हुए हालिया नगरपालिका चुनावों में वाममोर्चा को हार का सामना करना पड़ा।
खाद्य सुरक्षा विधेयक मामले पर उन्होंने कहा कि विधेयक का मौजूदा स्वरूप उपयोग के लायक नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्व जनवितरण प्रणाली का ध्यान किए बिना गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ हर कीमत पर मुहैया कराया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications