उप्र में अधिकतम तापमान में वृद्धि
लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री, आगरा का 42.0 डिग्री, इलाहाबाद का 41.8 डिग्री, कानपुर का 40.4 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम यथावत रहने के आसार व्यक्त किये हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम जस का तस बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications