डेविड हेडली से एनआईए की पूछताछ पूरी

शिकागो। भारतीय जांच अधिकारियों ने मुंबई हमले के अभियुक्त और पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ पूरी कर ली है। यह पूछताछ एक सप्ताह तक चली। पूछताछ से जुड़े विवरण को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया, "हेडली और उसका वकील इस पूछताछ के लिए सहमत थे। हेडली ने सात दिनों की पूछताछ के दौरान भारतीय अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया। भारतीय अधिकारियों की ओर से सवाल पूछने को लेकर कोई रुकावट नहीं थी।"

न्याय विभाग ने कहा, "भारत और अमेरिका के जांच अधिकारियों की ओर से की गई पूछताछ की गोपनीयता के लिए दोनों देशों के अधिकारी इस पूछताछ के विवरण को सार्वजनिक न करने पर सहमत हुए थे।"

क्लिक करें: आईएसआई के इशारों पर लश्‍कर ने किया मुंबई हमला: हेडली

भारत पिछले कुछ महीने से पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' से कथित तौर पर जुड़े हेडली से पूछताछ की मांग कर रहा था। अमेरिका की ओर से पूछताछ की इजाजत मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का एक दल पिछले सप्ताह शिकागो पहुंचा था।

एनआईए की इस जांच दल का नेतृत्व लोकनाथ बेहेरा ने किया। भारतीय जांच दल ने मीडया से दूरी बनाकर पूछताछ को अंजाम दिया। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि हेडली से जवाबों से मिले कुछ अहम सुरागों की वजह से ही दोनों देशों के अधिकारी पूछताछ को सार्वजनिक न करने पर सहमत हुए। संभव है कि वह जांच को इन सुरागों के जरिए ही आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि हेडली 26 नवंबर, 2008 को हुए मुंबई हमले में अपनी संलिप्तता पहले ही स्वीकार कर चुका है। इस हमले में लगभग 166 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+