पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या
चंदौली, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित चंदौली जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के मनिहारा गांव की है, जहां शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे घर के बाहर सो रहे अनिल कुमार (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घरवालों को घटना की जानकारी सुबह हुई।
सकलडीहा थाना प्रभारी आर. बी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "पुलिसकर्मी की हत्या के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।"
सिंह ने कहा कि घरवालों और पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस के मुताबिक पुलिसकर्मी इलाहाबाद के नवाबगंज थाने में तैनात था और फिलहाल छुट्टी पर घर आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications