मोबाइल के इस्तेमाल पर पिता की हत्या कर दी
कलना के उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी रतिंरनाथ मुखर्जी ने बताया, "इस घटना में मृतक की पत्नी ने अपने बेटे के खिलाफ कथित रूप से पिता की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। किशोर से पूछताछ की जा रही है।"
पड़ोसियों के मुताबिक श्रमिक खेजमत शेख ने अपने बेटे मंसूर शेख की गैर मौजूदगी में उसके मोबाइल फोन से बात कर ली थी। जब मंसूर ने देखा कि उसके फोन से बात की गई है तो वह अपने पिता पर भड़क उठा।
मामला तब बिगड़ गया जब इस मामले को लेकर खेजमत ने अपने बेटे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मंसूर हथौड़े से अपने पिता को तब मक मारता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गया।
मुखर्जी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खेजमत को मृत घोषित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications