अजमेर विस्फोट के आरोपियों से पूछताछ करेगी सीबीआई
मक्का मस्जिद पर बमबारी की जांच कर रही सीबीआई अगले सप्ताह देवेंद्र गुप्ता व लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए हैदराबाद लाएगी। दोनों अभिनव भारत के सदस्य हैं और फिलहाल अजमेर जेल में हैं।
शहर की अदालत ने कैदियों के खिलाफ ट्रांजिट वारंट जारी किया है। संघीय एजेंसी इसी सिलसिले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए आरोपियों को हैदराबाद लाएगी।
सीबीआई का मानना है कि मस्जिद और दरगाह, दोनों जगह विस्फोट करना एक ही समूह का कारनामा है।
सीबीआई अधिकारियों की टीम जांच को आगे बढ़ाने के लिए हैदराबाद में पहले से ही मौजूद है। टीम के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त ए.के. खान से मुलाकात की। खान ने उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
सीबीआई द्वारा याचिका दाखिल करने के बाद स्थानीय अदालत ने गुरुवार को ट्रांजिट वारंट जारी कर गुप्ता व शर्मा को अदालत में पेश करने को कहा है।
ज्ञात हो कि 18 मई, 2007 को हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में जुमे की नमाज अदा किए जाने के दौरान विस्फोट किया गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई पुलिस फायरिंग में नौ लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications