ईरान ने शंघाई सम्मेलन का आमंत्रण ठुकराया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव ने गुरुवार को बताया कि ईरान ने सम्मेलन में शिरकत न करने का फैसला किया है। इस सम्मेलन में ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को बतौर पर्यवेक्षक शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था।
माना जा रहा है कि ईरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से उस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों पर अपना विरोध जाहिर करते हुए इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications