जेरूसलम में फिलीस्तीनी को गोली मारी
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस प्रवक्ता मिक्की रोसेनफील्ड के हवाले से बताया कि पुलिस गश्ती दल को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया।
रोसेनफील्ड ने बताया कि रुकने के लिए आवाज देने के बावजूद जब चालक नहीं रुका तो उस पर गोली चलानी पड़ी। गंभीर हालत में उसे पूर्वी जेरूसलम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications