पेरू में विमान लापता, 8 के मरने की आशंका
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पेरू के वाणिज्यिक विमानन निगम (सीओआरपीएसी) ने बताया कि एक निजी विमान ने स्थानीय समयानुसार 12.15 पर एक मशहूर पर्यटन स्थल नाजका लाइन्स के लिए उड़ान भरी थी। परंतु वह अपने समय पर वापस मैरी रिचे हवाई अड्डे पर नहीं पहुंचा।
नाजका हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक विमान के पायलट से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
गौरतलब है कि नाजका लाइन्स में ही 25 फरवरी को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications