राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ेगी
विशेष पुलिस उपायुक्त (यातायात) अजय चढ्ढा ने बताया, "राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से पहले हम अपने कर्मियों की संख्या बढ़ाकर 5,500 करेंगे।"
दिल्ली में अभी यातायात पुलिसर्मियों की संख्या 4,417 है।
चढ्ढा के अनुसार स्थानीय पुलिस की मदद से राष्ट्रमंडल खेलो के दौरान यातायात को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। इन खेलों के दौरान करीब 5,000 स्वयंसेवक मदद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications