देश में 5 करोड़ रोजगारों का लक्ष्य पूरा करेगी सरकार : रावत
रावत ने सम्मेलन में रोजगार से संबंधित आम सर्वेक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा आयोजित सम्मेलन के 3 से 7 जून तक चले 99वें सत्र में रावत ने कहा कि रोजगार सृजन विकास प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग है।
भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न रोजगार सृजन योजनाओं में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व स्तर पर गारंटी से मजदूरों को रोजगार प्रदान करती है। इसके अलावा भारत सरकार विभिन्न रोजगार सृजन कार्यक्रमों जैसे स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना (एसजेएसआरवाई), प्रधानमंत्री का रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) और स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाई) को भी कार्यान्वित कर रही है।
रावत ने इस मुश्किल समय में भी रोजगार पर ध्यान बनाए रखने और दुनियाभर के श्रमिकों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए आईएलओ को शुभकामनाएं दी। आईएलओ में शामिल सदस्य देश स्विटजरलैंड के जेनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में प्रतिवर्ष बैठक करते हैं।
इस वर्ष के मुद्दों में घरेलू श्रमिकों के लिए उपयुक्त कार्य, विश्व कार्य में एचआईवी एड्स, रोजगार के रणनीतिक उद्देश्यों पर एक आम चर्चा, कार्य के आधारभूत सिद्धांतों और अधिकारों पर 1998 घोषणा के अनुसरण की समीक्षा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications