इराक में आतंकवादी हमले, 7 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इराक के उत्तरी शहर टिकरिट में पांच लोगों की मौत एक कार बम विस्फोट में हो गई। कार में विस्फोट एक शॉपिंग सेंटर के बाहर हुआ। इस विस्फोट में 20 लोग घायल हुए हैं।
एक अन्य घटना में फलौजा के सकलाविया इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी के घर में रिमोट से विस्फोट कर दिया जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।
उधर, सकलाविया में ही एक आत्मघाती हमलावर ने अमेरिकी सेना के गश्ती दल के निकट ही एक कार को विस्फोट से उड़ा दिया। इस हमले में घायलों और मरने वालों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
किरकुक शहर के उत्तरी हिस्से में किए गए एक हमले में साहवा (जागरुकता) आंदोलन के दो सदस्य मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications