मेदवेदेव से ज्यादा भरोसेमंद हैं पुतिन
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के अनुसार रूस के एक संगठन 'पब्लिक ओपीनियन फंड' ने बताया है कि कुल 61 फीसदी रूसी पुतिन में विश्वास करते हैं, हालांकि इसमें इस साल जनवरी और वर्ष 2009 की तिमाही की तुलना में आठ फीसदी की कमी आई है।
पुतिन को 14 फीसदी लोग पसंद नहीं करते हैं, जो जनवरी से चार प्रतिशत अधिक हैं। वर्ष 2003-05 में जब पुतिन राष्ट्रपति बने थे उस दौरान केवल 47 फीसदी लोगों ने ही उनमें भरोसा जताया था।
इस बीच, 53 फीसदी रूसी नागरिकों ने मेदवेदेव में विश्वास जताया है। इस साल जनवरी में राष्ट्रपति में भरोसा जताने वाले 62 प्रतिशत लोग थे और मई में यह घटकर 60 फीसदी के स्तर पर आ गया।
मेदवेदेव ने वर्ष 2008 में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था और उस वक्त उनमें विश्वास करने वालों की संख्या ज्यादा थी। करीब आधे साल बाद मेदवेदेव में भरोसा न करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications