भारतीय मूल के छात्र को सिंगापुर में 'कुत्ता' कहा
सिंगापुर, 11 जून (आईएएनएस)। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक छात्र को 'कुत्ता' कहा गया। उस पर यह टिप्पणी उसके कालेज के वेबपेज 'विकीपीडिया' पर की गई है।
मीडिया में आई खबर के अनुसार श्रीनिवास नायडू और दक्षिण कोरिया के एक छात्र (दोनों प्रथम वर्ष के छात्र हैं) को निशाना बनाते हुए टिप्पणी की गई है।
सिंगापुर के 'स्ट्रेट्स टाइम्स' ने शुक्रवार को कहा कि इस टिप्पणी को टैम्पाइंस जूनियर कालेज के विकीपीडिया पेज के विभिन्न सेक्शनों पर प्रदर्शित किया गया है।
पुलिस के मुताबिक विकीपीडिया पर यह टिप्पणी एक छात्र ने साथियों के उकसाने पर डाली है।
रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट पर यह टिप्पणी गत रविवार को कालेज के बारे में दिए विवरण के साथ डाली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications