भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए पटना तैयार, मोदी छाए

पटना, 11 जून आईएएनएस। नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हो रही भारतीय जनता पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए बिहार की राजधानी पटना पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। पूरा शहर पोस्टरों, होर्डिंगों और तोरणद्वारों से पट गया है। पोस्टरों में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी छाए हुए हैं।

शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। गडकरी शुक्रवार शाम, जबकि पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज के देर शाम पहुंचने की संभावना है। भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शनिवार को पटना पहुंचेंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों को केंद्र में रखकर हो रही इस बैठक के मद्देनजर पार्टी ने बैठक के आखिरी दिन स्वाभिमान रैली आयोजित की है। पिछले एक सप्ताह से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नरेंद्र मोदी इस रैली को संबोधित करेंगे या नहीं, लेकिन पार्टी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि मोदी रैली को संबोधित करेंगे।

ज्ञात हो कि बिहार में विधानसभा का होने वाला चुनाव गडकरी की अध्यक्षता में होने वाला पहला चुनाव होगा और इसकी तैयारियों के लिए बुलाई गई इस बैठक के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संवाददाताओं से बातचीत में शुक्रवार को कहा, "पटना में इस बैठक का आयोजन इसलिए किया गया है, क्योंकि राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं। हमें पूरा भरोसा है कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को एक और मौका देगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने विकास की शुरुआत की है और हम जनता से आग्रह करेंगे कि वे हमें एक मौका और दें, ताकि विकास की प्रक्रिया को गति दी जा सके।"

बहरहाल, पोस्टरों, होर्डिगों व बैनरों में यूं तो सभी केंद्रीय नेताओं को जगह दी गई है, लेकिन नरेंद्र मोदी के पोस्टर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मोदी के पोस्टरों से पूरा शहर पटा पड़ा है। पोस्टरों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी भारी उपस्थिति है।

इस बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा, "मोदी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। विकास के मामले में उन्होंने देशभर में अपनी अलग छाप छोड़ी है। वह स्वाभिमान रैली को भी संबोधित करेंगे।"

रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे या नहीं, इस बारे में उन्होंने साफ कहा कि यह भाजपा की रैली है। जहां तक गठबंधन की बात है, जनता दल (यूनाइटेड) राज्य में बड़ी पार्टी है और हम अगला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+