इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात अपराधी सत्येंद्र कुमार उर्फ सोनू को ढेर कर दिया।
मारा गया अपराधी स्थानीय निवासी था और उसके ऊपर बागपत व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरों जिलों में हत्या, अपहरण और लूट के तकरीबन 19 आपराधिक मामले दर्ज थे।
बागपत के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि सोनू के पास से एक नौ एमएम पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
कुमार के मुताबिक मुठभेड़ में उसके एक साथी को भी गोली लगी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications