आरआईएल ने केम्बे बेसिन में 6 स्थानों पर तेल खोजा
कंपनी ने कहा कि उसने सरकार और पेट्रोलियम महानिदेशक को इस नई खोज के बारे मे जानकारी दे दी है। इस जगह का नाम धीरूभाई-49 रखा गया है।
कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "इस खोज के संभावित व्यावसायिक लाभों का अध्ययन और विश्लेषण किया जा रहा है। "
कंपनी ने कहा कि यह खोज अहमदाबाद से 130 किलोमीटर दूर सीबी-ओएनएन-2003/1 ब्लॉक में हुई है, यह खोज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे यहां कुछ बड़े तेल भंडारों की खोज की संभावना बढ़ गई है।
कंपनी ने कहा कि इन तेल कुओं से छह एमएम के पाइप से 415 बैरल प्रतिदिन की दर से 290 पीएसआई के दबाव के साथ तेल प्रवाहित हो रहा है।
इस तेल ब्लॉक में आरआईएल के पास 100 हिस्सेदारी है, इस ब्लॉक को आरआईएल ने न्यू एक्प्लोरेशन लाइसेंसिंग पॉलिसी (नेल्प) के पांचवे दौर में जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications