एंडरसन को भगाने में राजीव गांधी की भूमिका नहीं : कांग्रेस
अलेक्जेंडर ने पत्रकारों के समक्ष बयान दिया था कि दो-तीन दिसंबर, 1984 को भोपाल में हुए दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक त्रासदी के कुछ ही दिनों बाद एंडरसन को देश से भगाने के मामले में गांधी और मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बीच बातचीत हुई थी।
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के बीच बातचीत होना 'अस्वाभाविक' नहीं है।
उन्होंने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी पर मंत्रियों का समूह 'सभी जानकारियां जुटा रहा है और वे जनता के सामने रखी जाएंगी।'
गृहमंत्री पी. चिदंबरम के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह में कानून एवं न्यायमंत्री एम. वीरप्पा मोइली, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कमलनाथ, रसायन एवं उर्वरक मंत्री एम.के.अलागिरी, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हान और आवास एवं पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा शामिल हैं।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications