भाजपा कार्यसमिति में होगा बिहारीपन का एहसास

लिट्टी चोखा, दीघा के मालदह आम, मुजफ्फरपुर की लीची, हाजीपुर का केला और दही-चूड़ा बैठक में आने वाले राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों को बिहारीपन का एहसास कराएगी। सदस्यों को भेंट स्वरूप भागलपुर के प्रसिद्ध तसर सिल्क के कपड़े और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की अमरकृति रश्मिरथी की प्रति भेंट किए जाने की तैयारी की गई है।

कार्यसमिति की बैठक स्थानीय मौर्य होटल में होनी है। कार्यक्रम स्थल का नाम चाणक्य नगर रखा गया है जबकि मुख्य सभागार का नाम भाजपा के दिवंगत नेता भैरोंसिंह शेखावत के नाम पर रखा गया है। कार्यसमिति के कवरेज के लिए देशभर से आए पत्रकारों को पाटलिपुत्र होटल में ठहराया गया है। मीडियाकर्मियों को इसी होटल में संबोधित किया जाएगा। यहां एक मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के साथ चल रही गठबंधन सरकार की पिछले लगभग साढ़े चार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी लगाने की तैयारी की गई है।

पूरे शहर में लगभग 300 तोरणद्वार लगाए गए हैं। इन तोरणद्वारों में महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर, चाणक्य सहित बिहार के महान विभूतियों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जो सम्मेलन में आने वालों को प्रदेश की संस्कृति का एहसास कराएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+